Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रेमी ने ही महिला को उतारा था मौत के घाट, लापता होने के 4 माह बाद मिली डेड बॉडी

प्रेमी ने ही महिला को उतारा था मौत के घाट, लापता होने के 4 माह बाद मिली डेड बॉडी

Kanpur news, UP news : कानपुर के जिलाधिकारी के बंगले के पास से एक महिला की डेड बॉडी मिली है। पुलिस के अनुसार, 4 माह पहले लापता हुई एक महिला की यह डेड बॉडी है। उसकी पहचान एकता के रूप में हुई। महिला को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतरा है। इसका खुलासा पुलिस ने किया है।

पुलिस ने सुलझाया मर्डर का केस

पुलिस में बताया कि महिला 24 जून को लापता हो गई थी। उसके पति राहुल गुप्ता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सबूतों के आधार पर जिम ट्रेनर विमल सोनी को हिरासत में लिया। वह एकता का प्रेमी है। पूछताछ के दौरान पुलिस को उस जगह के बारे में बताया, जहां उसने महिला के शव को छुपाया था। पुलिस ने पुलिस के मुताबिक, एकता की हत्या उसके जिम ट्रेनर प्रेमी ने की है। जिम ट्रेनर विमल सोनी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसने एकता की हत्या की और उसके शव को सरकारी अधिकारियों को आवंटित बंगलों वाले इलाके में दफनाया दिया था।

इस तरह हुई एकता की मौत

पूछताछ के दौरान सोनी ने पुलिस को बताया कि वह एकता के साथ रिलेशनशिप में था। उसकी शादी होने से एकता खुश नहीं थी। डीसीपी (उत्तरी कानपुर) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या वाले दिन सोनी और एकता बातचीत करने के लिए कार में बैठ थे। इस दौरान दोनों की बहस हो गई और सोनी ने एकता के गले पर मुक्का मार दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले में आगेकी कार्रवाई कर रही है।

Share this:

Latest Updates