Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DHANBAD : सरकारी नौकरी करने वाले पति को छोड़कर खटाल चलाने वाले युवक को दिल दे बैठी विवाहिता, पति पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना पहुंचा मामला

DHANBAD : सरकारी नौकरी करने वाले पति को छोड़कर खटाल चलाने वाले युवक को दिल दे बैठी विवाहिता, पति पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना पहुंचा मामला

पड़ोसी के प्यार में पागल एक विवाहिता ने पति को छोड़ दिया। साथ ही साथ पति पर मारपीट और प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। यह मामला धनबाद थाना क्षेत्र का है। इस दंपति का विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला धनबाद महिला थाना तक पहुंच गया।महिला ने पति पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने का फैसला कर लिया। 

पति की सरकारी नौकरी, प्रेमी चलाता है खटाल

महिला के पति रेलवे में हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और मुहल्ले के सोनू नामक लड़के के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध चल रहा है। पड़ोसी युवक खटाल चलाता है। खटाल घर के पास ही है। पत्नी और वह युवक घंटों मोबाइल पर बात करते थे। कई बार पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा था और दोनों को चेतावनी भी दी। लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ। महिला थाना में प्रेमी सोनू ने कबूल किया कि विवाहिता के साथ कुछ दिन संपर्क में थे। बातें भी होती रहती थी। परंतु पिछले कई महीनों से कोई संपर्क नहीं है।

समझाने के बाद भी अड़ी रही महिला

विवाहिता महिला ( चांदनी देवी काल्पनिक नाम ) के अनुसार उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। तंग आकर वह थाना पहुंची है। उसने पति को छोड़ने का फैसला किया है। पति और पुलिस महिला को समझाने में जुटे रहे। परंतु महिला बहुत गुस्से में थी। वह पति और पुलिस की कोई सुनना नहीं चाहती थी। उसकी जिद एक ही थी कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। आगे का जीवन वह प्रेमी सोनू के साथ ही बिताएगी।

Share this:

Latest Updates