Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का छलक रहा दर्द, आप भी जान लीजिए…

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का छलक रहा दर्द, आप भी जान लीजिए…

New Delhi news : अपने साथियों की जान बचाने में खुद को शहीद कर देने वाले कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का दर्द छलक रहा है। इसे महसूस करना आसान नहीं है। 

ये भी पढ़े:लालू के बाद अब ममता ने मोदी सरकार की स्थिरता पर उठाया सवाल, कहा…

मायके चली गईं शहीद की पत्नी 

जानकारी के अनुसार, अब शहीद के माता-पिता अपने बेटे का कीर्ति चक्र देखने के लिए तरस गए हैं और उनके पास कीर्ति चक्र नहीं है। दरअसल, शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह अपने ससुराल से मायके चली गई हैं। वह अपने साथ अपने शहीद पति की सभी यादों को भी ले गई हैं। शहीद के माता-पिता के मुताबिक, स्मृति सिंह अपने साथ पति की फोटो एल्बम, उनके कपड़े समेत उनकी कई यादे ले गईं। उसके साथ ही साथ वह अपने साथ कीर्ति चक्र भी ले गईं। शहीद की पत्नी स्मृति सिंह अब अपने मायके गुरदासपुर चली गई हैं। बहू स्मृति सिंह ने बेटे के दस्तावेजों में दर्ज परमानेंट एड्रेस भी बदल दिया और उसपर गुरदासपुर का पता दर्ज करवा दिया है। शहीद के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने पहले अपने बेटे को खोया और अब वह उसकी शहादत के बदले मिले कीर्ति चक्र को भी छूने के लिए तरस रहे हैं।

Share this:

Latest Updates