Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ग्राहक बनकर गयी पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, संचालक और 11 युवतियां को पुलिस ने दबोचा

ग्राहक बनकर गयी पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, संचालक और 11 युवतियां को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली के शाहदरा जिले के आनंद विहार क्षेत्र में मसाज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का स्पेशल स्टाफ फोर्स ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लड़कियों के साथ स्पा सेंटर के मालिक और संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गीता कॉलोनी निवसी सुनील कटयाल (53) के रूप में हुई है। बाकी सभी गिरफ्तार की गईं युवतियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। आनंद विहार थाना पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रहु है। 

अवैध ढंग से चलाया जा रहा था स्पा सेंटर

पुलिस ने संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर स्पा सेंटर को सील करने को कहा है। इससे पूर्व एमसीडी स्पा सेंटर का चालान कर चुकी थी। लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद भी इसे चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि क्रॉस रिवर मॉल के ‘हैवन स्पा’ सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्पेशल टास्क फोर्स ने आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया। इसके बाद एक टीम को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा गया।

ग्राहक बनकर गया था पुलिस का जवान

स्पा सेंटर के अंदर उसे एक व्यक्ति मिला। उसने नकली ग्राहक से मसाज के लिए एक हजार की डिमांड की। बातचीत के बाद आरोपित ने ग्राहक के सामने 11 लड़कियां पेश कर दी। उससे कहा गया कि वह इनके साथ सेक्स करना चाहता है तो उसे एक हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। ग्राहक इसके लिए तैयार हो गया। बाद में उसने पुलिस की टीम को इशारा कर दिया। फौरन वहां पर छापेमारी की गई। 11 युवतियों के अलावा सौदा कराने वाले आरोपित को काबू कर लिया गया। आरोपित स्पा सेंटर का मालिक है। उसके नाम पर ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, जिसके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपितों के पास से नकली ग्राहक द्वारा दिए गए दो हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Share this:

Latest Updates