MahaKumbh nagar news : बाराबंकी, बरेली और उन्नाव के बाद राज्य की अन्य जेलों में बन्द कैदी भी त्रिवेणी के पावन जल से स्नान कर महाकुम्भ का पुण्यलाभ ले रहे हैं। सूबे की सभी जेलों में कैदियों ने त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जेल परिसर में विशाल सरोवर बनाये गए थे। इसी में त्रिवेणी से लाया गया पवित्र जल मिलाया गया।कैदियों को स्नान में कोई बाधा न हो, इसके लिए विशेष तौर पर इंतजाम किए गए थे।
जेल परिसर कैदियों के हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंज रहे हैं। नैनी सेंट्रल और जिला जेल के कैदियों को भी महाकुम्भ का पुण्यलाभ पाने का अवसर मिला तो वह खुशी से झूम उठे। स्नान से पहले आचार्य गण द्वारा मन्त्र पाठ किया गया। कैदियों ने महाकुम्भ की जय भी बोली।



