Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में मंइयां योजना की राशि पाने को अंचल कार्यालय में हंगामा, महिलाओं में मारपीट

धनबाद में मंइयां योजना की राशि पाने को अंचल कार्यालय में हंगामा, महिलाओं में मारपीट

▪︎ पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ मामला, महिलाओं की जगह कतार में खड़े थे पुरुष

Dhanbad news : मंइयां सम्मन योजना का लाभ लेने को लेकर फार्म जमा करने के दौरान अंचल कार्यालय धनबाद में गत दिन जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के बीच मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
मंइयां सम्मन योजना को आवेदन करने के लिए अंचल कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी। यहां लगे कतार में महिलाओं से अधिक पुरुष थे। लोगों की यह कतार सुबह सात बजे से ही लगी हुई थी। अधिकांश महिलाओं की जगह पर उनके परिवार के पुरुष सदस्य खड़े थे। कतार में काफी देर से खड़े होने के कारण महिलाएं थक चुकी थी। कतार से निकल कर चबूतरे पर बैठ गई। तभी कतार आगे बढ़ने लगी। चबूतरे पर बैठी महिलाएं कतार में जाने लगी तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दो महिलाएं आपस मे मारपीट करने लगी। महिलाओं में मारपीट होते देख यहां हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर धनबाद पुलिस पहुंची और दोनों महिलाओं को शांत कराया।
इधर लाभार्थियों का कहना है कि पहली चार किस्तें मिलने के बाद इस बार उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली है। कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates