Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रूस की अदालत ने Google पर ऐसा जुर्माना लगाया कि उसे अदा करना…

रूस की अदालत ने Google पर ऐसा जुर्माना लगाया कि उसे अदा करना…

New Delhi news : टेक कंपनियों पर जुर्माना लगना कोई नई बात नहीं है। लेकिन, इस तरह का जुर्माना पहले कभी नहीं लगा था। कभी कभार ऐसा कुछ गजब सुनने और जानने को मिलता है कि सब अस्वाभाविक लगता है। इस जुर्माना को लेकर भी ऐसा ही लगता है। इंटरनेशनल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञरूस की एक अदालत ने गूगल पर एक असामान्य रूप से भारी जुर्माना लगाया है जिसकी राशि दो अनडेसिलियन रूबल्स यानी 20,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000,000 अमेरिकी डॉलर (2 के बाद 36 शून्य) है। यह राशि विश्व की कुल जीडीपी द्वारा 110 ट्रिलियन डॉलर के आसपास अनुमानित किया गया है।

गूगल प्रबंधन की कोई टिप्पणी नहीं

 गूगल प्रबंधन से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया। गूगल ने इस जुर्माने पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि जुलाई 2022 में रूस ने गूगल पर 21.1 बिलियन रूबल का जुर्माना लगाया था, जिसमें युद्ध संबंधी, ‘प्रतिबंधित’ सामाग्री और अन्य सामाग्री को नियंत्रित न करने का आरोप था।

जुर्माना लगाने के कारण को समझिए

इस जुर्माने का कारण गूगल द्वारा रूसी राज्य मीडिया चैनलों के कंटेंट पर यूट्यूब पर लगाए गए प्रतिबंध हैं। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार ये जुर्माना लगातार बढ़ता जा रहा है। TASS के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वे इस संख्या का उच्चारण भी नहीं कर सकते। यह घटना रूस और अमेरिकी कंपनी गूगल के बीच तनाव को एक नई ऊंचाई पर ले जाती है।

Share this:

Latest Updates