Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण होगा प्रारंभ

आज से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण होगा प्रारंभ

Jamshedpur news: श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। जीर्णोद्धार कार्य का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद कल दिनांक 17 जून को सुबह 8 बजे मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण आरंभ होगा। यह जानकारी जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी।

सरयू राय ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्य मंदिर के शिखर का निर्माण आरंभ होगा, जिसमें एक से अधिक स्तूप आकार की संरचना बनायी जाएगी, जैसा कि इस श्रेणी के मंदिर के ऊपरी भाग में बना है।

श्री राय ने बताया कि शिखर निर्माण का कार्य पूरा होने पर मंदिर के बाहरी अवरण की भव्यता उजागर होगी। उसके बाद शिखर की रंगाई पुताई और ढाँचा का कार्य आरंभ होगा। शिखर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के भीतर जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत होगी। फिर फर्श, रेलिंग तथा भूमिगत निर्माण कार्य का जीर्णाेद्धार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 जून को प्रातः विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत शिखर निर्माण कार्य आरंभ होगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

Share this:

Latest Updates