Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, बोले- स्वीकृत योजनाएं 15 जून तक पूर्ण करें पदाधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई 

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा, बोले- स्वीकृत योजनाएं 15 जून तक पूर्ण करें पदाधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई 

Ranchi news, Jharkhand news, Agriculture Department : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव  अबू बकर सिद्दिकी ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत्यादेश प्राप्त वित्तीय वर्ष 2022-23 की लंबित योजनाओं को किसी भी हाल में 15 जून तक पूरा करें। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जायेगी, तो सम्बन्धित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 की तालाब, डीप बोरिंग, परकुलेशन की योजनाओं की स्वीकृति 31 मई तक सुनिश्चित करें। सचिव नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में सभी जिले से आये जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जिला सॉयल कन्जर्वेटिव पदाधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

कृषि मेला और प्रदर्शनी का आयोजन सुनिश्चित करें

सचिव ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में कृषि से सम्बन्धित मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही, विभागीय निदेशक यह सुनिश्चित करें कि विभाग की ओर से विभिन्न जिलों को आंवटित की गयी आवंटित राशि का व्यय नियमानुसार हो। निदेशक इसकी मॉनिटरिंग खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि कैलेंडर तैयार कर मेले और प्रदर्शनी की तारीख तय की जाये तथा इसका व्यापक तौर पर प्रचार – प्रसार किया जाये। 15 जून तक सभी प्रखंडों में मेले का आयोजन सुनिश्चित होना चाहिए। प्रत्येक प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री कृषि फसल राहत योजना का फ्लैक्स लगाया जाये, ताकि किसान पूरी जागरूकता के साथ योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

धीमी प्रगति पर सचिव ने जताई नाराजगी

 अबू बकर सिद्दिकी ने प्रोमोशन ऑफ द अर्बन फार्मिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिये जिलास्तर पर एक कमेटी गठित करें, ताकि योजना फलीभूत हो सके। उद्यान विकास योजना के लिए विशेषज्ञों की राय लेने का भी उन्होंने निर्देश दिया। सॉयल कन्जर्वेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी चालू योजनाएं हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाये तथा उसका बिल जेनरेट कर भुगतान सुनिश्चित करें।  साथ ही, पीएल एकाउंट से ली गयीं जलनिधि की योजनाओं को पूरा करें। 31 मई तक सभी आवेदित डीप बोरिंग की स्वीकृति मिले, यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य रूप से कृषि निदेशक चंदन कुमार, विभाग के विभिन्न निदेशालयों के निदेशक सहित सभी जिला के  कृषि पदाधिकारी, सॉयल कन्जर्वेटिव पदाधिकारी व जिला उद्यान पदाधिकारी उपस्थित थे।  

Share this:

Latest Updates