Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अपने जमाने की छरहरी अदाकारा घूम रही थीं लंदन में, फैंस को देखने के बाद…

अपने जमाने की छरहरी अदाकारा घूम रही थीं लंदन में, फैंस को देखने के बाद…

Bollywood news : अपने जमाने की छरहरी अदाकारा रवीना टंडन आज भी कभी-कभार चर्चा में बन जाती हैं। 90 के दशक के समय रवीना टंडन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हुआ करती थीं। इतना ही नहीं वो 90 के दशक में सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली हस्तियों में से एक थीं। वो आज भी एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने का एक भी पल नहीं चूकते। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कुछ दिन पहले वह लंदन में घूम रही थीं। इसी बीच फैंस के बीच आ गईं। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वह भाग गईं और फिर उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

बन गया चर्चा का विषय 

बताया जाता है कि कुछ महीने पहले बांद्रा में हुई घटना को देखते हुए, अभिनेत्री थोड़ी घबरा गईं और प्रशंसकों को मना कर दिया। अब उन्होंने अपने एक्स अकाउंट और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर दिल से माफ़ी मांगते हुए एक नोट शेयर किया है। रवीना टंडन का यह नोट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

रवीना ने खुद बताया कारण 

रवीना टंडन ने लंदन में हुई एक घटना को याद किया जब प्रशंसकों का एक समूह उनके पास सेल्फी लेने के लिए आया था, जिससे वह घबरा गई थीं और वहां से भाग गई थीं। 12 सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने उन प्रशंसकों से फोटो खिंचवाने के लिए पोज न देने के लिए माफ़ी मांगी। उन्होंने लिखा, हाय, यह सिर्फ़ रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए है कि कुछ दिन पहले लंदन में, मैं पैदल जा रही थी, और कुछ लोग मेरे पास आए। वैसे भी, मैंने यहां अपराध की स्थिति के बारे में इतनी अच्छी बातें नहीं सुनी थीं, इसलिए जब उन्होंने पूछा कि क्या मैं वही हूं, जो मैं हूं, तो मैं थोड़ा पीछे हट गई, और मेरा पहला सहज भाव था कि मैं ना कहूं और और भी तेज़ी से वहां से चली जाऊं, क्योंकि मैं अकेली थी। इसलिए ऐसा करना पड़ा।

Share this:

Latest Updates