Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : हेमन्त सोरेन

राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह से वीडियो कॉल के माध्यम से  बात कर उनके इलाज से सम्बन्धित ली पूरी जानकारी

Ranchi news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के दौरान ड्यूटी पर तैनात बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  पुरुषोत्तम कुमार सिंह के घायल होने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पिता अशोक सिंह से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से सम्बन्धित पूरी जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी। यदि जरूरत पड़ी, तो एयर लिफ्ट कर के बेहतर जगह भी भेजने के लिए सरकार तैयार है। सरकार हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से बात भी करेगी।

अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी कर्मियों के साथ होने वाली किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर जांच के आदेश  दे दिये गये हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।’

Share this:

Latest Updates