Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में महावीरी झंडा जुलूस में मोदी व योगी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

मोतिहारी में महावीरी झंडा जुलूस में मोदी व योगी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Sugauli, motihari news : प्रखंड अंतर्गत शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महावीरी झंडा की धूम रही। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।झंडा काफी आकर्षक रूप से बनाए गए थे। अखाड़ों से अपने-अपने गोल निकालकर और घेरा बनाकर लाठी, तलवार का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस में शामिल होकर विभिन्न जगहों से होकर गुजरे और खेल दिखलाते रहे। सुगौली मुख्य बाजार में महावीरी अखाड़ा का जुलूस नगर के विभिन्न वार्डो से होते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए देवान चौक गोलंबर के पास पहुंचा। 

करतब दिखा मोहा मन

वहां पर खिलाड़ी अपने अंदाज में खेल खेलते रहें। माईस्थान से इस बार भी मनमोहक झांकी निकाली गई। झाकी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज को प्रस्तुत किया गया था। वहीं विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार को मनाने के लिए प्रशासन से अपील की। मेला में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्त करती रही। 

1000584587

कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था 

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। सरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार, एसआई राजेश कुमार, शम्भू साह, दिलीप सिंह, जयप्रकाश सिंह, वेदानंद सिंह, अभिनव राज, वर्षा कुमारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates