Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजधानी रांची के कांके में तापमान गिर कर पहुंचा 6.9 डिग्री, अभी और बढ़ेगी ठंड

राजधानी रांची के कांके में तापमान गिर कर पहुंचा 6.9 डिग्री, अभी और बढ़ेगी ठंड

रांची : राज्य में दिनों दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची के कांके का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिनू के पास तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में चतरा, लोहरदगा, खूंटी और गुमला का तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 9.5 डिग्री रहा। देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और सिमडेगा का तापमान 10 डिग्री रहा। साथ ही बोकारो, गिरिडीह का तापमान तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सबसे अधिक ठंडा रहा कांके

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक ठंडा कांके क्षेत्र रहा। आनेवाले दिनों में राज्य में तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी। 17 दिसम्बर के बाद तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आनेवाले तीन दिनों के दौरान तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट महसूस की जायेगी। ऐसे में लोगों को अधिक ठंड का एहसास होगा। सुबह और शाम के वक्त कोहरा का असर राज्य में देखा जायेगा। अधिक कोहरा के कारण लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा। दोपहर के समय धूप के कारण लोगों को राहत मिलेगी। रांची की बात करें तो 14 दिसम्बर से औसतन न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates