Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भ्रष्ट और लुटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया समय : रागिनी सिंह

भ्रष्ट और लुटेरी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया समय : रागिनी सिंह

Dhanbad news : धनबाद से विधानसभा चुनाव के लिए रागिनी सिंह को टिकट मिलने के बाद वहां खुशी का माहौल है। जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) ने अपने पूरे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उम्मीदवार रागिनी सिंह को समर्थन दिया है। उन्हें लाखों मतों से विजयी बनाने के लिए झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में जनता श्रमिक संघ ओर जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) ने एक संयुक्त बैठक की। बैठक में मख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह एवं  जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

धनबाद की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं

जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के महामंत्री  सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि आज जो झरिया की स्थिति है ये किसी से छुपी नहीं है। 5 सालों में झरिया में विकास के नाम पर सिर्फ लूट खसोट हुआ है। भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही मंईयां योजना शुरू हो जाती है। पांच सालों में विकास नही होता है। चुनाव नजदीक आते ही विकास करने की होड़ लग जाती है। ये कैसा विकास हैं। झरिया की जनता बोल रही है जो सड़क पहले बनी थी, वह अभी भी ठीक थी। वहीं वर्तमान में तो  लोगों को चलने में भी परेशानी हो रही है। हमने निजी पानी टैंकर वाहन से झरिया विधान सभा के कोने कोने में जहां भी जरूरत पड़ी पानी पहुंचाया है। आज भी झरिया की जनता पानी बिजली की समस्या से झेल रहे है। रागिनी सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्ट और लुटेरी करार देते हुए विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सिंह मेंशन परिवार घर से निकल कर झरिया की देवतुल्य जनता की सेवा करने की भावना से निकलती है। न कि अपने स्वार्थ की भावना से। बैठक में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनता मजदूर संघ कुंती गुट के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates