Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस दिन से बदल जाएगा रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाइम टेबल, आप भी जान लीजिए

इस दिन से बदल जाएगा रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाइम टेबल, आप भी जान लीजिए

Ranchi news, Ranchi Dhanbad InterCity express, Indian Railway, Jharkhand news : रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष खबर है। क्योंकि इसके टाइम टेबल में 27 दिसंबर से परिवर्तन होने वाला है। इस ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लग गई है। 27 दिसंबर से बदलाव प्रभावी हो जाएगा। रांची से दो घंटे पहले चल कर एक घंटे 35 मिनट पहले ट्रेन धनबाद पहुंच जाएगी। रांची से धनबाद के बीच सभी स्टेशन पर टाइम टेबल बदल जाएगा। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी के बाद पूर्व मध्य रेल ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। रांची-धनबाद इंटरसिटी रांची से देर शाम खुल कर देर रात धनबाद पहुंचती है। इससे धनबाद स्टेशन से दूर दराज इलाके में रहने वालों को परेशानी होती है। आटो व टैक्सी चालक किराए को लेकर मनमानी करते हैं। रात का हवाला देकर दोगुना किराया वसूलते हैं। इनमें आम यात्रियों के साथ छात्रों की भी बड़ी संख्या रहती है। अब जल्दी पहुंच जाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।  

ऐसा होगा रांची धनबाद इंटरसिटी का नया टाइम टेबल 

             अभी    नया 

रांची   शाम 7:05 – शाम 5:05

मूरी  रात रात  8:05 – शाम 6:15

झालदा  रात 8:33 – शाम 6:41

बोकारो रात 9:15 – शाम 7:35

चंद्रपुरा रात  9:51 – रात 8:10

कतरासगढ़ रात 10:25 – रात 8:42

धनबाद  रात 11:10 – रात 9:35

Share this:

Latest Updates