Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, एकनाथ शिंदे ने दिया समर्थन

महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, एकनाथ शिंदे ने दिया समर्थन

▪︎मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री जो फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य : शिंदे

Mumbai News: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिस व्यक्ति को भी राज्य की बागडोर देंगे, उसे शिवसेना शिंदे समूह समर्थन देगा। शिंदे ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के भाजपानीत एनडीए गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा।

प्रधान मंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा


राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ठाणे स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात हुई। उस समय मैंने साफ कह दिया था कि आप जिसे भी मुख्यमंत्री बनायेंगे, मेरा उसे समर्थन रहेगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि यही बात आज यहां दोहरा रहा हूं। मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले ढाई साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री उनकी सरकार के पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे। राज्य के विकास के लिए केन्द्र से बड़े पैमाने पर विकास फंड मिला, जिससे वे राज्य के विकास कार्यों को आगे बढ़ा सके। इसी वजह से राज्य की जनता ने भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत दिया है। इसलिए राज्य में किसी के भी नेतृत्व में सरकार बनेगी, वे एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे।

मोदी और शाह ने एक साधारण शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाया
एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे का सपना एक साधारण शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाना था। वह सपना मोदी और शाह ने पूरा किया। शिंदे ने कहा कि वे मेरे पीछे पहाड़ की तरह खड़े थे। मैंने ढाई साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। दिन-रात काम किया। मैंने आम आदमी के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। मेरा परिचय लाडले भाई के रूप में हुआ। यह मेरे लिए संतोषजनक है।
इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस बयान का स्वागत किया है। बावनकुले ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने बहुत ही सोच-समझ कर राज्य की जनता के हित का निर्णय लिया है। केन्द्रीय नेतृत्व गुरुवार को इस संदर्भ में महाराष्ट्र के एनडीए नेताओं से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री पद का निर्णय लेगा।

Share this:

Latest Updates