Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी पर था किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध का शक, इसलिए पति ने अपनी चार साल की मासूम बच्ची को किया आग के हवाले, स्थिति गंभीर

पत्नी पर था किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध का शक, इसलिए पति ने अपनी चार साल की मासूम बच्ची को किया आग के हवाले, स्थिति गंभीर

Lohardga Jharkhand news : पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने से आक्रोशित पति ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल बच्ची की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव की है। 

रिम्स में चल रहा बच्ची का इलाज लेकिन स्थिति नाजुक

घटना के बाद मासूम बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए  लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बच्ची के बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। रिम्स में अभी भी मासूम बच्ची जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले में बच्ची के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। लिए गए बयान के आधार पर वह कार्रवाई में जुट गई है। 

बच्ची को कमरे में बंद करके लगा दी थी आग

मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा के कोचा बरनाग गांव निवासी पप्पू तुरी को अपनी पत्नी हीरा देवी पर संदेह था कि उसका किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की देर शाम पप्पू तुरी शराब के नशे में अपने घर आया और पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। लेकिन वह किसी तरह से घर से बाहर निकल गई। इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी सोमारी कुमारी को घर के कमरे में बंद कर दिया और उसमें आग लगा दी। इससे वह 80 प्रतिशत तक जल गई। बाद में गांव वालों के सहयोग से 4 वर्षीय कुमारी कुमारी को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बच्ची को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद बच्ची की मां खौफजदा है।

Share this:

Latest Updates