Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चचेरी बहन के साथ रिलेशनशिप में था युवक, मां करती थी विरोध इसलिए बेल्ट से गला घोट कर मार डाला

चचेरी बहन के साथ रिलेशनशिप में था युवक, मां करती थी विरोध इसलिए बेल्ट से गला घोट कर मार डाला

Mumbai crime news : महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बेटे थे अपनी मां की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवक अपनी 30 वर्षीय चचेरी बहन से रिलेशनशिप में था। जब यह जानकारी युवक की मां को हुई तो उन्होंने दोनों को खूब कोसा। इस घटना के बाद दोनों में मिलकर वृद्ध मां की हत्या करने की योजना बनाई। दोनों ने मौका पाकर बूढ़ी मां की बेल्ट से गर्दन दबाकर उनका गला घोंट दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वृद्ध महिला के परिजनों और पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृत महिला के बेटे और उसकी चचेरी बहन को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों में हत्या का राज उगल दिया।

पति के निधन के बाद बेटे संग रहती थी मां

 इस मामले में नारपोली थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मदन बलाल ने मीडिया को बताया कि ‘महिला के पति का बहुत पहले निधन हो चुका है। वह अपने बेटे के साथ नारपोली में रहती थी। यहां उनके साथ महिला के पति के भाई की बेटी भी रह रही थी। बेटे और उसकी चचेरी बहन के बीच रिलेशनशिप की खबर जब महिला को मिली तो उसने दोनों को डांटा फटकारा। इससे दोनों आक्रोशित हो गए और हत्या की योजना बनाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डांट से आहत होकर बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर बेल्ट से अपनी ही मां का गला घोंट दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

बेटे ने कहा-गुस्से में आकर मां को मार डाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। अभी भी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्यारोपी बेटे ने बताया, ‘मां को जब से हम दोनों के अफेयर के बारे में पता लगा था, तभी से वह रोज घर में झगड़ा करती थी। बुधवार को भी मां ने इसी बात पर झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर मां को मार डाला।’

Share this:

Latest Updates