Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत ही नहीं अमेरिका में भी होती है मंदिर से चोरी, 100 पाउंड वजनी दान पेटी लेकर चोर हुए चम्पत

भारत ही नहीं अमेरिका में भी होती है मंदिर से चोरी, 100 पाउंड वजनी दान पेटी लेकर चोर हुए चम्पत

Global News, international news, New York news, New York temple, Thieves steal donation box weighing 100 pounds from Radha Krishna temple : भारत के मंदिरों में ही नहीं अमेरिका के मंदिरों से भी चोरी होती है। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में दो अज्ञात व्यक्ति एक हिन्दू मंदिर में घुसे और दोनों ने वहां से दान पेटी चुरा ली। वे करीब 100 पाउंड वजनी दान पेटी लेकर फरार हो गये। दूसरे दिन सुबह चोरी की सूचना मिलने के बाद सैक्रामेंटो पुलिस विभाग के अधिकारी हरि ओम राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। मंदिर के संरक्षक गुरु महाराज ने बताया कि बक्से में हजारों डॉलर थे। ऐसा लगता है कि जिसने भी यह किया है, उसने पहले से प्लान बनाया था।

कैसे हुई यह चोरी ?

दरअसल,  इस घटना का पूरा मामला स्‍थानीय कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। म‌ंदिर के महाराज ने बताया कि चोरों ने पहले पीछे और साइड के दरवाजे से अंदर घुसने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह हमारे समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम लोगों की मदद करने के लिए यहां हैं। हम होमलेस सेंटर के 40 कमरे बनानेवाले हैं, ताकि हम लोगों की मदद कर सकें। यदि ये चीजें होती रहीं, तो हम अन्य लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं? बता दें क‌ि चोरी करनेवालों की अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांचकर्ता उन लोगों से सैक्रामेंटो पुलिस विभाग को कॉल करने के लिए कह रहे हैं, जो संदिग्धों को पहचान सकते हैं या जिनके पास चोरी से सम्बन्धित जानकारी है।

Share this:

Latest Updates