Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश में विचार व सत्ता के बीच लड़ाई चल रही है : राहुल 

देश में विचार व सत्ता के बीच लड़ाई चल रही है : राहुल 

National top news, new Delhi top news, national news, national update, national news , Nagpur news : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस ने  गुरुवार 27 दिसम्बर को महासभा का आयोजन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महासभा के लिए सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा की जम कर आलोचना की। अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में विचार और सत्ता के बीच लड़ाई चल रही है। भाजपा की विचारधारा राजा-महाराजाओं वाली है। यहां ऊपर से आये आदेश का पालन किया जाता है। वहीं, कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है। कांग्रेस में लोकतंत्र है. हमारा मानना ??है कि देश का सूत्र भारत के लोगों के हाथ में होना चाहिए। हम बात कर रहे हैं जनशक्ति की। कांग्रेस द्वारा लाये गये कानूनों को देखिए…लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, राजाओं द्वारा नहीं। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। जबकि, आज देश के लोगों, महिलाओं के पास कोई अधिकार नहीं है। यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा है। हमने इसे बदल दिया। लेकिन, भाजपा देश को गुलामी के उसी दौर में वापस ले जाना चाहती है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज देश की सबसे महत्त्वपूर्ण संस्थाएं भाजपा के कब्जे में हैं। आज सभी वॉयस चांसलर एक ही एसोसिएशन के हैं। राहुल गांधी ने कांग्रेस के कामों का भी जिक्र किया और कहा कि देश में कुलपतियों का चयन योग्यता के आधार पर नहीं होता है। कांग्रेस श्वेत क्रांति लेकर आयी। देश में श्वेत क्रांति की शुरुआत नारी शक्ति ने की थी। हरित क्रांति देश के किसानों ने की थी, तो औद्योगिक क्रांति देश के युवाओं ने की थी। कांग्रेस ने देश को एक लक्ष्य दिया। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने देश को क्या दिया? पिछले 40 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देखने को मिल रही है। देश के करोड़ों युवाओं की शक्ति बर्बाद होती नजर आ रही है। आज देश के युवाओं के पास कोई नौकरी नहीं है। 

रैली से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका का दौरा रद्द

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को नागपुर में बड़ी सभा आयोजित की गयी है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नागपुर पहुंचे। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा का नागपुर दौरा रद्द हो गया है।

कांग्रेस अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के शहर नागपुर से करने जा रही है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने नागपुर-उमरेड मार्ग पर ‘हैं तैयार हम’ रैली का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सभी कांग्रेस राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का दावा है कि कांग्रेस की इस मेगा रैली में करीब 10 लाख लोग शामिल होंगे। इसमें आम चुनाव की थीम और प्रमुख चुनावी मुद्दों की घोषणा होने की सम्भावना है। सूत्रों ने बताया कि मेगा रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

Share this:

Latest Updates