Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सचिन और पाकिस्तानी महिला सीमा की प्रेम कहानी में आया नया टर्न, अब महिला का पति

सचिन और पाकिस्तानी महिला सीमा की प्रेम कहानी में आया नया टर्न, अब महिला का पति

New Delhi news : अब पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारतीय युवक सचिन की प्रेम कहानी में एक नया टर्न आ गया है। सीमा हैदर का पति उसका पीछा नहीं छोड़ वाला नहीं है। नोएडा में रह रही सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने एक बार फिर अपने गुस्से का इजहार किया है। नेपाल के रास्ते भारत में आकर सचिन नाम के युवक के साथ रह रही सीमा को गुलाम ने झूठी और मक्कार कहा है। गुलाम हैदर ने पाकिस्तान से वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कहा कि सीमा और सचिन के नेपाल में शादी करने की बात झूठी है।

ये भी पढ़े:ऐसी त्रासदी ! कुवैत के अग्निकांड में 27 साल के मरे बेटे की पहचान पिता ने की टैटू से

नेपाल में नहीं हुई सीमा और सचिन की शादी

गुलाम ने बताया कि उनके वकील मोमिन मलिक नेपाल जाकर खुद जांच कर चुके हैं, उनकी वहां पर शादी नहीं हुई है। इससे साफ हो जाता है कि दोनों एक नाजायज रिश्ते में हैं। उन दोनों ने न मंदिर में शादी की है और न ही कोर्ट में की है। गुलाम ने कहा, ‘भारत में मेरे वकील मोमिन मलिक मेरे लिए वीजा का इंतजाम कर रहे हैं और सीमा की पोल भी खोल रहे हैं। उम्मीद है कि मुझको कामयाबी मिलेगी और सीमा सलाखों के पीछे जाएगी। सीमा हमेशा झूठ बोलती है और जेल जाने के डर से अब बौखला गई है, इसलिए अनाप-शनाप बयान दे रही है।’

तलाक लेकर जाना चाहिए था सीमा को

गुलाम ने कहा ‘अगर सीमा को मेरे साथ नहीं रहना था तो उसे तलाक लेकर जाना चाहिए था। जिस तरह से वह मेरे बच्चों को लेकर भागी है, अगर वह सोच रही है कि मैं चुप बैठूंगा तो ऐसा नहीं है। अपने बच्चों के साथ ज्यादती मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा और लगातार अपने बच्चों के लिए लड़ता रहूंगा।’ गुलाम ने आगे कहा, ‘भारत की मोदी सरकार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को इस मैटर पर ध्यान देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान की सरकारों को मिल बैठकर इस मसले का फैसला करना चाहिए।’

दोनों देशों के लिए सीमा को बताया खतरा

गुलाम हैदर ने सीमा को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए खतरा बताया है, उसने कहा कि इससे दोनों देशों को सावधान रहना चाहिए। दोनों देशों की सरकारों को सोचना चाहिए कि इस तरह से किसी को सीमा पार करके देश में रहने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। सीमा को देखकर दूसरे लोग भी ऐसा कर सकते हैं। गुलाम ने कहा कि मेरी बात दोनों देशों के लोग सुन रहे हैं, लेकिन सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं।

Share this:

Latest Updates