Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रूरता की भी हद होती है : प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पहले गला काटकर हत्या की फिर सर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया

क्रूरता की भी हद होती है : प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की पहले गला काटकर हत्या की फिर सर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया

अपनी प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी सुरेश मुंडा की हत्या प्रेमिका के पिता और चाचा ने गला काट करकर दी और सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया, ताकि पुलिस को इसकी भनक न लग सके। घटना अड़की थाना के लंबा गांव की है। 

रांची के अड़की थाना क्षेत्र की घटना

सिकिदडीह नहर रोड निवासी सुरेश मुंडा का प्रेम संबंध लेंबा गांव की युवती से चल रहा था। शनिवार की रात प्रेमी सुरेश मुंडा लेंबा गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। सुरेश के साथ उसका दोस्त शिवनंदन मुंडा भी उसके साथ गया था। सुरेश की अपने प्रेमिका से फोन पर मिलने को लेकर बात हुई थी। उसके बाद सुरेश अपने दोस्त शिवनंदन मुंडा को जारंगा में ही छोड़ा और प्रेमिका से मिलने चला गया। इसकी जानकारी प्रेमिका के घर वालों को हो गयी।

सुरेश जैसे ही गांव पहुंचा उसे पकड़ लिया गया

सुरेश जैसै ही लेंबा गांव पहुंचा, तो प्रेमिका के परिजनों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई से सुरेश बेहोश हो गया। प्रेमिका के पिता और चाचा मिलकर शव को छिपाने की नीयत से गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में ले गये और वहां पहले सिर को धड़ अलग कर दिया और सिर और धड़ को अलग-अलग गड्ढों में दफना दिया।

प्रेमिका को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरेश मुंडा को जब प्रेमिका के घर वालों ने घेर लिया था, तो सुरेश ने अपने दोस्त शिवनंदन मुंडा को फोन कर इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि उसे घेर लिया गया है, जल्दी उसके परिजनों को बुला दो। शिवनंदन ने इसके तुरंत बाद सुरेश के परिजनों को सूचना दी। देर रात सुरेश के परिजन लेंबा गांव पहुंचे और छानबीन कर प्रेमिका के घर तक पहुंचे। जब प्रेमिका के परिजनों से सुरेश के घरवालों ने पूछा, तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में सुरेश के परिजनों ने रविवार को अड़की थाना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेमिका के पिता बलदेव मुंडा और चाचा बुधराम मुंडा के अलावा सुरेश की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Share this:

Latest Updates