Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, छाया रहेगा कोहरा

झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, छाया रहेगा कोहरा


Ranchi News: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रांची में बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। राज्य के 11 जिलों में 09 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाये रहने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 02-03 दिन में इसमें किसी बड़े बदलाव की सम्भावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान डाल्टेनगंज में हल्के दर्जे की बारिश हुई। 09 और 10 जनवरी को कोहरा छाया रहेगा, जबकि 11 से 14 जनवरी तक कोहरा के बाद आंशिक रूप से बादल छाये रहने की सम्भावना है।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस संबंध में रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के एक स्थान डाल्टेनगंज में बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया।

Share this:

Latest Updates