Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी में DJ बजाने पर वर- वधु पक्ष में हो गया भारी विवाद, टूट गई निकाह

शादी में DJ बजाने पर वर- वधु पक्ष में हो गया भारी विवाद, टूट गई निकाह

Jaunpur news, UP news : यूपी के जौनपुर में दरवाजे पर धूम धाम से बारात आयी, परंतु निकाह से पहले कुछ इस तरह का बवाल हुआ की निकाह ही नहीं हो पाई। दूल्हा पक्ष ने बारात में डीजे बजाते हुए लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंचा और मौलाना के विरोध के बाद भी इसे बजाते रहे, बस इसी बात से मौलाना भड़क गए। उन्होंने निकाह करवाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष भी इस हरकत के बाद बारातियों पर भड़क गए और मौलवी की नाराजगी का गुस्सा उतारने लगे। इसके दोनों पक्षों में फिर जमकर बवाल हुआ। मामला इतना बिगड़ गया कि खबर पुलिस तक जा पहुंचा। थाने में कई घंटे तक पंचायत चली फिर भी बात नहीं बनी और बिना दुल्हन ही दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी।

डीजे को लेकर बवाल, तोड़ दी शादी

पूरा मामला बक्शा थानाक्षेत्र के बरपुर गांव का है। यहां बीती रात आई बरातियों ने डीजे बजाना शुरू कर दिया। उनके यहां इसकी मनाही थी, इससे लड़की वाले और मौलवी नाराज हो गए। उन्होंने बारातियों से कहा कि डीजे बंद करो। लेकिन बाराती नहीं माने और जिद्द पर अड़े रहे। बाराती डीजे बजाते रहे। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई जो बाद मे मारपीट में बदल गई। मौलवी भी बिना निकाह करवाए वहां से चले गए। इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के कुछ लोगों को थाने ले आई। वहां काफी देर तक दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास चला परंतु बहसबाजी होती रही। इसके बाद दुल्हन पक्ष वालों ने शादी से ही इनकार कर दिया। बारात को बिना निकाह दुल्हन को लिए बगैर वापस लौटना पड़ा।

लड़के वाले लाए थे डीजे

पुलिस के मुताबिक, सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी मुस्तफा की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि शादी में डीजे बजेगा तब हम भी नहीं आएंगे। इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले सहमति बन गई थी लेकिन दूल्हा पक्ष इस पर अमल नहीं किया। खबर के मुताबिक समय पर बारात पहुंची। इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। तभी लड़के वालों की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा। शादी में डीजे बजाते ही मामला बिगड़ गया। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने एतराज जताया।

वापस लौटी बारात

दोनों पक्षों में बात बढ़ी और मारपीट होने लगा तब मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने थाने में आपस में हुए फसाद को लेकर तो सुलह कर लिया और शांत हो गए परंतु शादी को राजी नहीं हुए जिससे समझौता नहीं हो पाया और बिना शादी बरात वापस लौट गई।

Share this:

Latest Updates