Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज से झारखंड और पश्चिम बंगाल में होगी झमाझम बारिश, कुछ इलाकों में ठनका गिरने की भी संभावना

आज से झारखंड और पश्चिम बंगाल में होगी झमाझम बारिश, कुछ इलाकों में ठनका गिरने की भी संभावना

Today weather update :  पश्चिम-मध्‍य बंगाल की खाड़ी में आंध्र कोस्‍ट के समीप और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन दो-तीन दिन पहले से बना हुआ है। इन दोनों का मिलन 3 अक्टूबर को होगा। इसका सीधा असर झारखंड और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा। इन दोनों साइक्लोनिक सरकुलेशन के मिलने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। इससे दुर्गा पूजा का मजा फीका पड़ सकता है।

झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 3 अक्टूबर को झारखंड के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है। बारिश का यह क्रम 5 अक्टूबर तक झारखंड में जारी रहने वाला है। ‌ 6 अक्टूबर को बारिश कमेगी। अगले दो दिनों में राज्‍य के लगभग हर जगह बारिश देखने को मिलेगी। तीन अक्‍टूबर को राजधानी रांची, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला- खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 3 अक्‍टूबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ठनका गिरने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 

Share this:

Latest Updates