Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2024 का तीसरा चरण : कांके के संग्रामपुर में 240 पौधों कारोपण और वितरण 

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान 2024 का तीसरा चरण : कांके के संग्रामपुर में 240 पौधों कारोपण और वितरण 

Ranchi news : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा  रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्त्वावधान में ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान : वर्ष – 2024’ के तीसरे चरण का आयोजन जिले के कांके प्रखंड स्थित संग्रामपुर ग्राम में किया गया। इस दौरान वर्ष 2024 के तीसरे चरण में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, अर्जुन, सीसम, मौलसरी, दालचीनी आदि के 240 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी के मन्दिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ की गयी तथा मन्दिर परिसर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दी गयी। तत्पश्चात स्थानीय ग्रामीण बंधु अशोक मुंडा की बाड़ी में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया। 

हनुमान मन्दिर परिसर में लघु गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम के अंत में संग्रामपुर ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र के पास स्थित श्री हनुमान मन्दिर परिसर में एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही, वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया। 

IMG 20240804 WA0005 2

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान 

कार्यक्रम के कुशल संचालन में संग्रामपुर से बोडया पंचायत के वार्ड सदस्य कैलाश मुंडा, अरुण लाल, बबलू पहान, अनिल मुंडा, वरुण मुंडा, विकास पहान व अंकित उरांव ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची की ओर से नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पाण्डेय, गंगाधर नाथ शाहदेव, अंजनी कुमार सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, राजेन्द्र साहू, सुनील कुमार,  गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, आशुतोष नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव,  उदित सिंह,  अनिकेत नाथ शाहदेव, शशांक कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव,  सोमेश्वर नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा के लगभग 20 सदस्यगण शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates