Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नहीं रहा भाभीजी घर पर हैं का यह अभिनेता, अमिताभ बच्चन की नकल करने में था माहिर…

नहीं रहा भाभीजी घर पर हैं का यह अभिनेता, अमिताभ बच्चन की नकल करने में था माहिर…

Actor and mimic artist Firoz Khan, Bhabhiji Ghar per hain, TV industry, Entertainment news, Bollywood masala, Bollywood update, B town, Bollywood news,TV actor, Mumbai news: अभिनेता और मिमिक कलाकार फ़िरोज़ खान, जो भाभीजी घर पर हैं में अपने अभिनय और अमिताभ बच्चन की नकल करने के लिए लोकप्रिय रहे हैं, दुनिया को अलविदा कह दिया है। 23 मई को उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इससे पूर्व 2022 में भाभीजी घर पर हैं, के एक और अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया था। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तो वह 41 वर्ष के थे।

थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे और शक्तिमान में भी फिरोज ने दिखाया था अभिनय का जलवा

फिरोज ने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्हें भाभीजी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं, साहेब बीबी और बॉस, हप्पू की उलटन पलटन और शक्तिमान में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे समेत कई फिल्मों में भी काम किया है।

चार मई को मतदाता महोत्सव में बदायूं क्लब में दी थी अंतिम प्रस्तुति

फिरोज पिछले कुछ समय से बदांयू में थे और शहर में रहकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। वह सोशल मीडिया के जरिए भी परफॉर्मेंस दे रहे थे। फ़िरोज़ खान ने अपनी आखिरी प्रस्तुति चार मई को मतदाता महोत्सव में बदायूं क्लब में दी थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। उनका आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बिग बी की नकल करते हुए उनके वीडियो से भरा हुआ है। उनके कुछ इंस्टा रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों बार देखा गया है।

Share this:

Latest Updates