Mumbai news, Bollywood news, actress Supriya Pathak : अभिनेत्रियों के पर्सनल लाइफ के हिसाब से देखें तो मुंबई की महानगरी में एक से बढ़कर एक मिसाल देखने को मिलती है। अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के प्यार और शादी-विवाह के साथ उसके बाद की स्थिति का हम बहुत कुछ जिक्र करते आए हैं। आज हम बात कर रहे हैं टीवी और फिल्मी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की जो अब अपने जीवन के 6 दशकों को क्रॉस कर चुकी हैं। फिल्मों की दृष्टि से देखें तो सुप्रिया पाठक ने हिंदी ही नहीं, गुजराती फिल्मों में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई।
मां के मना करने के बावजूद की थी शादी
सबसे पहले आते हैं थोड़ी पहचान को लेकर। यह जानना जरूरी है कि सुप्रिया पाठक की बड़ी बहन रत्ना पाठक शाह भी अपने समय की अच्छी अभिनेत्री में से एक रहीं। बताया जाता है कि सुप्रिया पाठक ने अभिनय की दुनिया में अपनी मिसाल तो कायम की, लेकिन अपने निजी जीवन के झंझावातों में बुरी तरह फंस गई थीं। 22 साल की उम्र में पहला पहला प्यार हुआ और कुछ समय के बाद भी शादी हो गई। यह शादी उनके लिए त्रासदी साबित हुई और 1 साल के अंदर ही यह टूट गई। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया ने अपनी मां की बहन के बेटे के प्यार में अपने जीवन को नर्क बना लिया। शादी टूटने के बाद उन्होंने विधुर पंकज कपूर से दूसरी शादी की, जो आज के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर के पिता हैं। बताया जाता है की दूसरी शादी के समय सुप्रिया को उनकी मां दीना पाठक ने मना किया था, फिर भी वह नहीं मानी थीं।
भटिंडा में पंकज से हुई थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार, पंकज और सुप्रिया की पहली मुलाकात भटिंडा में हुई थी, जहां वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं और इसी फिल्म में पंकज भी काम कर रहे थे। हालांकि, वो फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन यहां से पंकज और सुप्रिया के दिल मिल गए और वो इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। उस समय एक्टर का पहला रिश्ता नीलिमा अजीम से टूटा था। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1988 में शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं। तमाम आपसी असमतियों के बावजूद उन्होंने अपने लाइफ को मेंटेन करके रखा है।



