Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसा भी कहीं होता है : प्रेमी को पाने के लिए 5 लाख रुपए में दे दी पति की हत्या की सुपारी, इसके बाद…

ऐसा भी कहीं होता है : प्रेमी को पाने के लिए 5 लाख रुपए में दे दी पति की हत्या की सुपारी, इसके बाद…

This also happens somewhere: To get her lover, she gave contract for killing her husband for Rs 5 lakh, after this Rajasthan breaking news, Alwar news, breaking news Alwar : प्रेमी को पाने के लिए पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कराने के लिए पांच लाख रुपये में बदमाशों को सुपारी दे दी, हालांकि इससे पहले ही एनईबी पुलिस ने पत्नी व प्रेमी सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। यह मामला राजस्थान के अलवर का है।

पुलिस की पूछताछ के बाद खुला राज

इस मामले को लेकर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो व्यक्ति किसी की हत्या की बात कर रहे है। सूचना पर एनईबी थाना पुलिस पालका रोड़ पहुंची। जहां दो व्यक्ति आते दिखे। जब पुलिस ने उनसे बातचीत की तो एक ने अपना नाम दिनेश बताया और दूसरे ने सचिन। दोनों की जांच के दौरान कपड़ों से एक देशी कट्टा व कारतूस मिले। जिस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की। आरोपितों ने बताया कि रोहित के कहने पर सोनू चौहान ने उन्हें हथियार उपलब्ध कराया है।

हत्या के लिए एक लाख का एडवांस मिल चुका था

पुलिस पूछताछ में प्रेमी दिनेश ने बताया कि मेरे सबर जान पत्नी रमजान निवासी मालाखेड़ा बाजार से प्रेम संबंध है। इस कारण सबर जान अपने पति रमजान को जान से मरवाना चाहती है। सबर जान ने हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा किया है। आरोपित सचिन ने बताया कि एक लाख रुपये हमें काम से पहले मिल चुके है। मामले में पुलिस ने प्रेमी दिनेश, महिला सरब जान, आरोपित सचिन और हथियार सप्लाई करने वाले सोनू चौहान व रोहिताश उर्फ रोहित निवासी अखेपुरा को भी गिरफ्तार किया है।

Share this:

Latest Updates