Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी के इस शख्स ने फिर किया कमाल,  जीता बेस्ट PRO का अवार्ड, जानिए…

भोजपुरी के इस शख्स ने फिर किया कमाल,  जीता बेस्ट PRO का अवार्ड, जानिए…

Patna news, Bihar news : भोजपुरी सिनेमा जगत में रंजन सिन्हा का नाम सभी लोग जानते हैं। इनकी ख्याति भोजपुरी जगत से बाहर भी फैली हुई है। यह महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि इस साल भी उन्हें भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में बेस्ट PRO अवार्ड से नवाजा गया है। अयोध्या महोत्सव में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भोजपुरी सिनेमा में उनके उत्कृष्ट जनसंपर्क कार्य और इंडस्ट्री के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए बेस्ट पीआरओ के सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें इस अवार्ड के योग्य माना गया है। इसके पहले भी तीन बार उन्हें यह अवार्ड दिया जा चुका है, जो यह साबित करता है कि उनकी उपलब्धि का स्तर क्या है।

अवार्ड मिलने पर जताई खुशी

अवार्ड से नावाडीह जाने के बाद रंजन सिन्हा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन सभी निर्माता-निर्देशकों का है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। अपनी फिल्मों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मुझे सौंपी। उन्होंने अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड का आभार व्यक्त करते हुए इस अवार्ड को अपने काम और प्रयासों की पहचान बताया।

अब जानिए कामयाबी का सफर

 यह गौरतलब है कि 20 वर्षों से इस इंडस्ट्री में जनसंपर्क का काम संभाल रहे रंजन सिन्हा अब तक 800 से अधिक फिल्मों और 4000 से अधिक गानों का प्रचार-प्रसार कुशलतापूर्वक कर चुके है। इस तरह का उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले। बिहार के वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के छोटे से गांव बिरना लखन सेन से निकलकर मेहनत और समर्पण के दम पर रंजन सिन्हा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद पीआरओ में गिने जाते हैं।

Share this:

Latest Updates