Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया एक्वेरियम में 92 साल से जिंदा है यह मछली, वैज्ञानिकों ने किया दवा

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया एक्वेरियम में 92 साल से जिंदा है यह मछली, वैज्ञानिकों ने किया दवा

Global News, California news, USA news, international news, long life fish,lungfish :  दुनिया विचित्रता से भरी हुई है। इन दिनों एक मछली चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मछली की आयु क्यों लेकर वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मछली 92 साल से जीवित है। यानी मछली की उम्र 92 वर्ष है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या मछली 92 वर्षों तक जीवित रह सकती है। यह मछली अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया एक्वेरियम में पाई गई है। इसे ऑस्ट्रेलियाई लंगफिस कहा जा रहा है। वैज्ञानिकों ने डीएनए-आधारित आयु घड़ी के माध्यम से बताया है कि सेन फ्रांसिस्को में स्टीनहार्ट एक्वेरियम संसार की सबसे पुरानी एक्वेरियम मछली घर है। कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि एक्वेरियम की प्रिय ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश मेथुसेलह 92 साल की है। बताते चलें क‌ि‌ मेथुसेलह नाम की मछली 1938 में समुद्री जहाज से अमेरिका पहुंची थी। मेथुसेलह अपने साथ फिजी और ऑस्ट्रेलिया की 231 अन्य मछलियों से कहीं अधिक समय तक जिंदा हैं।

ऐसी होती हैं ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश

ऑस्ट्रेलियन लंगफिश को ऑस्ट्रेलिया में एक कमजोर प्रजाति का मछली माना जाता है। इधर इस मछली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा कि लंगफिश मछली परिवार की आखिरी मछली है। यह। डायनासोर के युग से मौजूद है। सरकार ने आगे बताया कि जीवाश्म रिकॉर्ड से मालूम चलता है कि ऑस्ट्रेलियाई लंगफिश करीब 100 मिलियन वर्षों से पानी में मौजूद है। यह अपेक्षाकृत बहुत भारी मछली है। इसका वजन औसतन लगभग 88 पाउंड होता है। इसे लंगफिश नाम इसलिए मिला क्योंकि, अधिकांश मछलियों के विपरीत, लंगफिश बिना गलफड़ों के हवा में सांस ले सकती है।

Share this:

Latest Updates