Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसे कट रहा क्रिकेटर रोहित शर्मा का समय, पत्नी रितिका के साथ बेटी के स्कूल में नजर आये 

ऐसे कट रहा क्रिकेटर रोहित शर्मा का समय, पत्नी रितिका के साथ बेटी के स्कूल में नजर आये 

This is how cricketer Rohit Sharma is spending his time, seen with his wife Ritika in his daughter’s school, Mumbai news, national news, cricket news : रोहित शर्मा फिलहाल भारतीय टीम में शामिल नहीं है। वह अभी घर परिवार को अपना समय दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका बेटी समायरा के स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में नजर आये। सोशल मीडिया में एक तस्वीर नजर आ रही है। इसमें रोहित और रितिका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुए वार्षिक समारोह में भाग लेते दिख रहे हैं। 

विश्वकप में मिली हार से नहीं उबरे हैं

रोहित इसमें निराश दिखे जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वह विश्वकप में मिली हार से नहीं उबरे हैं। वहीं हाल में रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया था। रोहित शर्मा मुम्बई की सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं, उन्होंने फ्रेंचाइजी को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं। 2013 में अपने पहले खिताब के साथ शुरुआत करते हुए, रोहित ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को जीत दिलाई थी। मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया। फ्रैंचाइजी ने उनकी सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया और उनकी कप्तानी को असाधारण से कम नहीं बताया। मुंबई इंडियंस ने आगे कहा कि हार्दिक पंड्या को नया कप्तान नियुक्त करने का निर्णय उनकी भविष्य की योजना के अनुरूप है। 

Share this:

Latest Updates