Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार की धरती का यह चमकता सितारा रहस्यय तरीके से कर दिया गया गायब…

बिहार की धरती का यह चमकता सितारा रहस्यय तरीके से कर दिया गया गायब…

Patna news, Bihar news : यह कहना कुछ अटपटा भी लग सकता है कि किसी चमकते सितारे को कोई गायब कैसे कर सकता है, लेकिन ऐसा हुआ है। कुछ साल पहले ही बॉलीवुड की दुनिया में ऐसा हुआ है और उस सितारे को चाहने वालों को आज तक उसके गायब होने के रहस्य की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर बात किसकी की जा रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार की धरती पर पैदा हुए बॉलीवुड के सितारे सुशांत सिंह राजपूत की। अभी 4 साल भी नहीं हुए हैं सुशांत की मौत के। मात्र 34 साल की उम्र में इस एक्टर की डेथ हुई और इसे लेकर खूब बवाल हुआ था। जांच पर जांच हुई थी, लेकिन आज तक नहीं मालूम पड़ा कि आखिर उसकी मौत हुई तो कैसे हुई। क्या उसने आत्महत्या की थी या किसी ने जहर देकर उसे मारा था। वह डांसर से एक्टर बना और एक्टिंग के ख्याल से सिल्वर स्क्रीन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लाइफ को जीकर एक्टिंग को अमर कर दिया।

इस तरह गए एक्टिंग के क्षेत्र में

सुशांत का जन्म बिहार की राजधानी पटना में एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। डांस और एक्टिंग के लक्षण प्रारंभ से ही उसमें थे पढ़ाई लिखाई में भी मेधावी था। अचानक मां के निधन के बाद वह परिवार संग दिल्ली शिफ्ट हो गए और बाकी स्कूली शिक्षा दिल्ली से पूरी की। सुशांत को एस्ट्रोफिजिक्स में बहुत रुचि थी और ओलंपियाड इन फिजिक्स में जीत भी दर्ज की थी। अंततः मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की,  लेकिन एक्टिंग उसकी रुचि के केंद्र में थी। इसलिए उसे क्षेत्र में अपने कदम उसने आगे बढ़ाए।

बैकग्राउंड डांस से टीवी सीरियल में मौका मिला

इंजीनियरिंग करने के दौरान सुशांत ने श्यामक डावर की डांस क्लास अटेंड की और एक्टिंग के लिए बैरी जॉन जो कि थिएटर डायरेक्टर हैं उनकी क्लास शुरू की। फिर उन्हें फिल्म धूम 2 में बतौर बैकग्राउंड डांसर मौका मिला। वह ऋतिक रोशन के पीछे धूम अगेन सॉन्ग में नजर आए। उसके बाद एकता कपूर के टीवी शो किस देश में है मेरा दिल में नजर आए। साल 2011 में आई बॉलीवुड में फिल्म काई पो छे से डेब्यू किया। शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव बोमकेश बख्शी, राबता, केदारनाथ, जैसी फिल्मों में काम किया।

 लाइफ का ट्रैजिक अंत

पर्सनल लाइफ को लेकर देखें तो सुशांत सिंह राजपूत ने अपने टीवी शो पवित्र रिश्ता के दौरान एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को डेट किया था। डांस रियलिटी शो जरा नचके दिखा में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद सुशांत का उनसे ब्रेकअप हो गया और एक्टर का नाम केदारनाथ फिल्म में काम करते हुए सारा अली खान संग भी जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी रिएक्ट नहीं किया। उसके बाद एक्टर ने रिया चक्रवर्ती को डेट किया। उसके बाद ही जीवन में नया चेंज आया। इसी चेंज के दरमियान बांद्रा वाले घर में पंखे से लटकी हुई उसकी डेड बॉडी मिली। उसके लाइफ की यह ट्रेजेडी इस प्रकार का रहस्य बन गई, ऐसी पहेली बन गई, जिसे आज तक सुलझाया नहीं गया। सुशांत के फैंस आज भी इंतजार कर रहे हैं कि उसके प्यार स्टार को कैसे किसने एक्टिंग के आसमान से गायब कर दिया। बस इतना ही पता चला है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने सुसाइड किया था, लेकिन इस सच्चाई पर अभी भी लोग विश्वास नहीं करते हैं।

Share this:

Latest Updates