Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिग बॉस में इस बार होगी छोटे पर्दे की ‘बहुओं’ के बीच  जोरदार भिड़ंत !, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चौधरी धमाल मचाने को तैयार

बिग बॉस में इस बार होगी छोटे पर्दे की ‘बहुओं’ के बीच  जोरदार भिड़ंत !, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चौधरी धमाल मचाने को तैयार

Bigg Boss season- 16 : भारत में छोटे पर्दे यानी टेलीविजन का सबसे विवादित शो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ‘बिग बॉस 16’ का दर्शकों के बीच बज बनाने को लेकर नए – नए प्रोमोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बार इस शो में नंबर आया है टेलीविजन जगत की बहुओं का। इस बार टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर और प्रियंका चौधरी तीनों बिग बॉस के घर में कांटे की टक्कर एक-दूसरे को देती नजर आ सकती हैं। क्योंकि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने खास अंदाज में तीनों को इंट्रोड्यूस करते दिख रहे हैं।

टीना की हुई बिग बॉस हाउस में एंट्री

बताते चलें कि मेकर्स ने टीना दत्ता का जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह मां दुर्गा के समक्ष आरती करती दिख रही हैं। प्रोमो देखने से यह साफ हो रहा है कि टीना की एंट्री बिग बॉस हाउस में हो चुकी है। साथ ही उनसे अपनी एक इच्छा भी रख रही हैं। इस दौरान टीना दत्ता कहती नजर आ रही हैं कि हे दुर्गा मां, फैन्स ने जित तरह मेरे किरदार ‘इच्छा’ को प्यार दिया है। बस बिग बॉस के घर के अंदर उसी तरह वे उन्हें प्यार दें और शो की ट्रॉफी उनके नाम करें।

बिग बॉस-16 में प्रियंका लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

बिग बॉस-16 के प्रोमो में प्रियंका चोधरी का परिचय देते हुए सलमान खान बता रहे हैं कि प्रियंका चौधरी रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शो में वह आग का गोला बनकर बरसती नजर आने वाली हैं। सिल्वर सूट पहने प्रियंका स्टेज पर एंट्री लेती हैं और ‘जवानी तेरी आफत’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह लंबे बाल, खूबसूरत आंखें और अपनी कातिल अदाओं से फैन्स को घायल करती नजर आ रही हैं। 

Share this:

Latest Updates