Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस बार का चुनाव भाजपा और त्राहिमाम करती आम जनता के बीच : कल्पना सोरेन 

इस बार का चुनाव भाजपा और त्राहिमाम करती आम जनता के बीच : कल्पना सोरेन 

Hazaribagh news: हजारीबाग में सभा को सम्बोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि इस बार का चुनाव भाजपा और त्राहिमाम करती आम जनता के बीच है। भाजपा को सत्ता में आने के बाद गरीब-गुरबा की आवाज बुलंद करना था, लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के हक और अधिकार को छीनने का काम किया। भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। 2014 में भाजपा ने रोजगार के नाम पर युवाओं को जो सपना दिखाया था, पूरा नहीं हुआ। देश के गरीब-गुरबा व किसान सभी परेशान हैं। इसलिए इस बार वोट की चोट से भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने झारखंड के लोगों से हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। हेमन्त सोरेन झारखंड के हक और अधिकार के लिए लड़े, तो उन्हें ही साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया गया। हेमन्त सोरेन ने 20 लाख गरीबों को राशन देने का काम किया।  झारखंड के हिस्से की रॉयल्टी का पैसा मांगने पर नहीं दिया, उल्टा उन्हें जेल में डाल दिया। उपेक्षाओं के बावजूद हेमन्त लगातार गरीबों के लिए काम कर रहे थे। अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने सहित कई काम किये थे। अब लोगों को तय करना है कि उन्हें रंगीला चश्मा पहनना है या कड़वे सच को भी देखना है। कौन आपके लिए काम करनेवाला है, यह परखने का समय है। लोकसभा चुनाव में इस बार झारखंड की जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। कल्पना सोरेन ने अपील की, कि हजारीबाग में भी गठबंधन के प्रत्याशी जे पी पटेल को भारी मतों से विजयी बनायेंं।  

मंच संचालन  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र सिंह व कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, बरही विधायक उमाशंकर अकेला समेत डॉ. आरसी मेहता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष अवधेश सिंह, शशि मोहन सिंह, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, छट्ठू गोप, रघुनंदन गोप, अब्दुल मनन वारसी, पदमा 20 सूत्री अध्यक्ष संजय यादव, बरही के इकबाल राजा, पूनम यादव कांग्रेस, केदार पासवान, झामुमो व राजद के दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया।

सांसद जयंत सिन्हा के पुत्र आशीर सिन्हा रहे मंच पर

भाजपा के निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा के पुत्र व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पौत्र आशीर सिन्हा को पहली बार सोमवार को बरही में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा मंच पर देखा गया। आशीर सिन्हा कांग्रेस का पट्टा लगाये कांग्रेस के समर्थन में नजर आये, जिसे हर कोई देख रहा था। हालांकि, आशीर सिन्हा से पूछे जाने पर बताया कि वह राजनीति में नहीं हैं और आना भी नहीं चाहते हैं। राजनीति में उन्हें कोई रुचि नहीं है, यह उनके बस की भी बात नहीं है। वह सिर्फ हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जेपी पटेल के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति की जगह मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसके लिए अभी कार्य कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates