Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

धनबाद में मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी

Dhanbad News :  शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के समीप चोरों ने बीती  रात एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया। जहां चोरों ने हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। बताया जाता है कि स्टेशन रोड स्थित किट्टू मोबाइल नामक दुकान में शटर का ताला तोड़कर मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए है।

घटना के संबंध में दुकान संचालक बिट्टू कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपना दुकान खोलने पहुँचे, तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद दुकान संचालक ने दुकान में देखा कि चोरों ने आठ मोबाइल फ़ोन,  ब्लूएटूथ, सहित 26 हजार नकद चुरा कर  फरार हो गए।बिट्टू ने घटना की सूचना सदर थाना को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates