Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Threat : अमिताभ, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की मिली धमकी, अब तक कॉलर…

Threat : अमिताभ, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की मिली धमकी, अब तक कॉलर…

National News, Mumbai, Amitabh, Dharmendra : बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स ने फोन किया और तीनों सेलिब्रिटी का घर बम से उड़ाने की धमकी दी। शख्स ने फोन पर ये भी दावा किया कि मुंबई के दादर में हथियार से लैस 25 लोग आ चुके हैं, जो आतंकी घटना को अंजाम देंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने बताया, कॉल आते ही हमने बम स्क्वॉड टीम को इस सेलिब्रिटी के घरों की जांच के लिए भेजा। हालांकि, इस दौरान हमें कुछ भी नहीं मिला। बता दें इस बीच मुंबई पुलिस ने अमिताभ और धर्मेंद्र के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

कॉलर का पता लगा रही पुलिस

कॉल आने के बाद से ही नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम ने मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट का मैसेज भेजा है, मुंबई पुलिस ने फौरन तीनाें सख्सियतों की घरों की जांच की जिसमें बम जैसा कोई संदिग्घ समान नहीं मिला। पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है। बता दें कि इसके पहले भी शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सोनू निगम और करण जौहर आदि बॉलीवुड की हस्तियों को जान से मारने की धमकी कभी दी गई थी।

Share this:

Latest Updates