Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली में स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

New Delhi news : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को ई-मेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा। आज पूर्वी जिले के एल्कॉन स्कूल और उत्तरी जिले स्थित सेंट स्टीफन कॉलेज को ई-मेल भेज कर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए स्कूल व कॉलेज की सघन जांच की जा रही है। सुबह पीसीआर को इन दोनों जगहों से धमकी की सूचना दी गयी। इस पर स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता पहुंचे। खबर लिखे जाने तक तलाशी ली जा रही थी।

Share this:

Latest Updates