Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Life Threat : कभी PM, कभी कोई CM, अब NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी,सुप्रिया ने..

Life Threat : कभी PM, कभी कोई CM, अब NCP चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी,सुप्रिया ने..

National News Update, Maharashtra, Mumbai, Threat to kill NCP Chief Sharad Pawar : देश के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है कि कभी पीएम तो कभी कोई सीएम को मारने की धमकी दी जाती है। मीडिया में ताजा मामला यह आया है कि अब एनसीपी चीफ शरद पवार को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। शरद पवार को धमकी मिलने के बाद उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने मुंबई पुलिस में शिकायत की है। सुप्रिया सुले मुंबई पुलिस के कमिश्नर से मिलने उनके दफ्तर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शरद पवार को धमकी मिलने की जानकारी दी।

खबरों के मुताबिक, वाट्सऐप पर मिली धमकी में कहा गया है, ‘शरद पवार तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल होगा।’

‘इस तरह के कार्य ठीक नहीं’

सुप्रिया सुले ने कहा, “शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि यह जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए। इस तरह के कार्य ठीक नहीं हैं।”

Share this:

Latest Updates