Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पूरे परिवार को 3 घंटे में…

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पूरे परिवार को 3 घंटे में…

Threatening to kill Mukesh Ambani : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी। इस मामले में दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

एक ही कॉलोनी के 8 कॉल

हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि कॉलर एक ही है और उसी ने लगातार आठ कॉल की हैं। इसके बाद कॉलर की लोकेशन ट्रैस कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। अभी उससे पूछताछ जारी है।

मुकेश अंबानी का नाम लेकर दी धमकी 

HN रिलायंस हॉस्पिटल के CEO ने डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा, ‘हम हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहरा रहे थे, तभी अनजान नंबर से एक कॉल आया। फोन करने वाला हमारे चेयरमैन का नाम लेकर धमकी दे रहा था। इसके बाद सुबह साढ़े 10.45 से 12 बजे के बीच आठ से नौ बार अस्पताल के पब्लिक नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने श्री मुकेश अंबानी का नाम लेकर धमकी दी।’ ‘कॉल मिलने के बाद हमने मुंबई पुलिस को सूचना दी। DB मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई। संदिग्ध को दहिसर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।’

आरोपी मानसिक विक्षिप्त, सुरक्षा कड़ी

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती पूछताछ में कॉलर मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा है। हालांकि, अभी उससे विस्तार से पूछताछ होनी बाकी है। इससे पहले अंबानी को धमकी मिलने की शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस कमिश्नर को भी इस मामले की जानकारी दी गई थी। अंबानी परिवार और एंटीलिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Share this:

Latest Updates