Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Jharkhand top news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi top news, Ranchi  latest Hindi news, Ranchi Top news, godda  news : गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के माल मंडरो गांव में एक परिवार के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि शनिवार को स्थानीय बभनी तालाब में डूबने से माल मंडरो गांव के अमीर अंसारी के 02 पुत्र और 01 पुत्री की मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पाटाल पर खेलने के क्रम में यह घटना हुई। मुहल्ले के सभी बच्चे इसी जगह खेलने जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रफीक आलम के साथ अंचल निरीक्षक महेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बच्चों के परिवार जनों ने मृतक बच्चों की पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही। उनके अनुरोध पर घटना के सम्बन्ध में पंचनामा तैयार कर दिया गया। बच्चों के शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी।

Share this:

Latest Updates