Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुम्बई एयरपोर्ट पर 7.14 किलो सोने के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार

मुम्बई एयरपोर्ट पर 7.14 किलो सोने के साथ तीन विदेशी गिरफ्तार

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने शुक्रवार रात 7.14 किलोग्राम सोने के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.28 करोड़ आंकी गयी है।

डीआरआई को सोने सहित कुछ यात्रियों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी

डीआरआई सूत्रों ने शनिवार को मीडिया को बताया कि उनकी टीम को दुबई से मुम्बई तस्करी के सोने सहित कुछ यात्रियों के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर शुक्रवार रात को डीआरआई टीम ने निगरानी रखी थी। रात को जैसे ही तीन ईरानी नागरिक मुम्बई एयरपोर्ट पर लैंड हुए, डीआरआई की टीम ने इन तीनों को शक के आधार पर रोक लिया और उनकी तलाशी के दौरान सात सोने की छड़ें और उसका एक टुकड़ा बरामद हुआ। तीनों से गहन पूछताछ जारी है।

Share this:

Latest Updates