Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची में खुलेंगे तीन और फाइव स्टार होटल, धनबाद के मैथन, देवघर व आसनसोल में भी खुलेंगे फाइव स्टार होटल

रांची में खुलेंगे तीन और फाइव स्टार होटल, धनबाद के मैथन, देवघर व आसनसोल में भी खुलेंगे फाइव स्टार होटल

रांची में तीन समेत झारखंड में कुल पांच फाइव स्टार होटल खुलने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी एक नया फाइव स्टार होटल खोलने का प्लान तैयार हो गया है। इसके लिए मैरियट इंटरनेशनल और बीके समूह के बीच एमओयू हो गया है। एमओयू के मुताबिक झारखंड में खुलने वाले पांच होटलों में तीन राजधानी रांची में खोले जाएंंगे। एक कांके रोड में, दूसरा स्मार्ट सिटी में और तिसरा जिमखाना क्लब में। आपको बता दें कि राजधानी रांची में फिलहाल एक ही फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू है। 2023 तक धनबाद के मैथन और देवघर में भी फाइव स्टार होटल बनकर तैयार हो जाएगा।

जिमखाना क्लब में 2023 तक बन जाएगा होटल

एमओयू होने के बाद बीके ग्रुप के सीएमडी विष्णु अग्रवाल ने कहा कि कांके रोड वाला होटल इसी साल यानी 2022 दिसंबर में तैयार हो जाएगा। जिमखाना क्लब का होटल अगले साल 2023 में बन कर तैयार होगा। 2025 तक देवघर और मैथन में भी होटल बन जाएंगे। रांची में मैरियट के द्वारा पहला कोर्टयार्ड बनाया जा रहा है। उसे खोलने के लिए हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन सभी होटलों में 820 रूम होंगे

उन्होंने कहा कि कई अन्य मैरियट इंटरनेशनल होटल रांची और झारखंड में खुलेंगे। यह सभी होटल झारखंड आने वाले यात्रियों को विश्व स्तर की सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। वहीं मैरियट इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट एशिया पैसिफिक राजीव मेनन ने कहा कि इन सभी होटलों के 2022 से 2025 के बीच खुलने की उम्मीद है। इनमें कुल 820 कमरे होंगे। रांची में उद्घाटन के साथ ही ले मेरिडियन ब्रांड भारत के पूर्वी क्षेत्र में विस्तार कर रहा है।

व्यावसायिक और सांस्कृतिक स्थलों पर अपनी मौजूदगी स्थापित करना चाहता है यह समूह

मेनन ने आगे कहा कि इस मल्टी-एग्रीमेंट समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के साथ ही हम पूरे भारत के सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में और बड़े व्यवसायिक स्थानों पर अपनी मौजूदगी स्थापित करना चाहते हैं।दोनों राज्यों में किए गए इस रणनीतिक समझौते से हम अपने ग्राहकों को प्रीमियम लाइफस्टाइल सेगमेंट और चुनिंदा सर्विस ब्रांड्स के होटल मुहैया कराएंगे।

Share this:

Latest Updates