Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्थान में तीन सड़क हादसे, 12 की मौत व 24 घायल, कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन की गयी जानए

राजस्थान में तीन सड़क हादसे, 12 की मौत व 24 घायल, कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन की गयी जानए

jaipur : राजस्थान में 24 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग जिले जैसलमेर, जालोर और जयपुर ग्रामीण जिले में तीन सड़क दुर्घटनाओं में दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं में 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जैसलमेर की दुर्घटना में दूल्हा सहित तीन लोगों की और जयपुर ग्रामीण जिले की दुर्घटना में दुल्हन समेत पांच की लोगों की मौत हुई है। जालौर जिले की दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है। जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव के पास मंगलवार देर रात हुए हादसे में शादी के बाद लौट रही कार को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हा लीलाराम (45), उसकी बहन मूली देवी (35) और 9 माह के मासूम हितेश की मौत हो गई। नवविवाहिता दुल्हन बसंती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार दुल्हन का रिश्तेदार चला रहा था और सभी पोकरण से शादी करके लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर ओड समाज के बड़ी संख्या में लोग जवाहिर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए। इन लोगों ने प्रशासन से मुआवजा देने और आरोपित चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।दूसरी दुर्घटना जयपुर ग्रामीण के भटकाबास (रायसर) क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे हुई। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर ट्रक और बारातियों से भरी जीप की आमने-सामने भिड़ंत होने से दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) आनंद शर्मा के अनुसार मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश निवासी दुल्हन भारती (18), सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत, सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा, झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी निवासी रवि कुमार (17) पुत्र छोटूराम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने निम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देकर सभी शवों का पोस्टमार्टम में रखवा दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।रायसर थानाधिकारी रघुवीर के अनुसार जीप सवार बाराती मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दुर्घटना में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25), मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा, अलवर जिले के मंडावर निवासी प्रभु दयाल मीणा (45), सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी नरेश कुमार (35), नीमकाथाना निवासी रामू (30), श्रीमाधोपुर निवासी शंकर (35), झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी छोटेलाल (45) और संदीप पुत्र ताराचंद घायल हुए हैं।तीसरी दुर्घटना जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई। बताया जा रहा कि एक सांड के सड़क पर आ जाने से जीप और बोलेरो वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं। आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब 12 बजे चरली गांव के पास हुआ। दोनों वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान उम्मेदपुर निवासी पूरण सिंह, जगदीश सिंह, रखमा देवी और शारदा देवी के रूप में हुई हैं।घायलों को सुमेरपुर और आहोर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates