Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डायन का आरोप लगाकर रांची के सोनाहातू में तीन महिलाओं की हत्या, दो का शव बरामद, एक लापता

डायन का आरोप लगाकर रांची के सोनाहातू में तीन महिलाओं की हत्या, दो का शव बरामद, एक लापता

Jharkhand crime news : रांची जिला के सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में डायन का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने 3 महिलाओं की पीट- पीट कर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों ने जंगल में तीनों महिलाओं के शव को फेंक दिया। जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो वह आनन-फानन में गांव पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद मामले में दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जंगल से 2 महिलाओं के शव को बरामद कर लिया है। एक शव अभी भी पुलिस को नहीं मिल पाया है। तीसरे शव की खोज में पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है। लेकिन देर रात तक पुलिस को तीसरी महिला का शव नहीं मिल पाया था।

गांव में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बता दें कि यह वारदात शनिवार को हुई थी, लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी एक दिन बाद यानी रविवार को हुई। पुलिस ने जिन दो महिलाओं के शव को बरामद किया है।  उसमें अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी और एक अन्य महिला ढोली देवी शामिल हैं। तीसरी महिला आलोमनी देवी का शव अब तक बरामद नहीं हाे सका है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए खोजबीन में जुटी है। सोनाहातू थाना के थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम ने उन्हें डायन बिसाही में हत्या की जानकारी मिली। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम गांव पहुंची। लोगों से पूछताछ की गई तो मामला सही निकला। ग्रामीणों के बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। आराेपितों की निशानदेही पर ही मृतकों का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में खलबली है। गांव में भी तनाव का माहौल है। इसे देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

Share this:

Latest Updates