Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्टूडियो से आई आवाज, शोर किया तो गोली मार देंगे,चुप रहो, इसके बाद…

स्टूडियो से आई आवाज, शोर किया तो गोली मार देंगे,चुप रहो, इसके बाद…

Bihar (बिहार) की राजधानी पटना में स्टूडियो में गाना गाने के लिए तीन युवकों ने एक गायिका को बुलाया। फिर पिस्टल के दम पर उसके साथ गैंगरेप किया। रामकृष्णानगर थाना इलाके के ज्योति पथ में 6 मई की देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में संजीव कुमार सिन्हा, टिंटू कुमार व प्रमोद कुमार उर्फ कारू शामिल हैं। रामकृष्णानगर थाने के सहायक थानेदार के मुताबिक, संजीव के घर में 28 साल की गायिका को बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा व तीन गोलियां बरामद की हैं।

जहानाबाद की गायिका

गायिका मूल रूप से जहानाबाद ही रहने वाली है। फिलहाल वह पटना में रहती है। गायिका का आरोप है कि उसे स्टूडियो में गाना गाने के नाम पर बुलाया गया था। तीनों में से एक आरोपी टिंटू से गायिका पूर्व से परिचित थी। जब वह ज्योति पथ स्थित मकान में पहुंची तो वहां उसे परिचित व्यक्ति मिला। इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। फिर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गायिका जब शोर-शराबा करने लगी तो आरोपितों ने कहा- ‘शोर किया तो गोली मार देंगे। चुप रहो।’

खुद को कमरे में कर लिया बंद

आरोपियों के जाने के बाद गायिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने दरवाजे को अंदर से लॉक कर पुलिस को खबर दे दी। घटना के दिन ही रात के वक्त पुलिस को जानकारी हुई, जिसके बाद आरोपितों की तलाश शुरू की गई और उन्हें दबोच लिया गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस टीम पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने में जुटी हुई है। इसके अलावा उसका बयान कोर्ट में दर्ज किया जाएगा। पीड़िता के बयान पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा, ‘इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।’

Share this:

Latest Updates