Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला

रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला

Ranchi news : रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब रविवार को अपने तय समय पर रांची स्टेशन से नहीं खुलेगी। इसका समय बदल दिया गया है। यह ट्रेन अपने तय समय से कम से कम एक घंटे विलंब से खुलेगी।

राजधानी एक्सप्रेस का रविवार को खुलने का समय शाम पांच बज कर 15 मिनट है। लेकिन, यह ट्रेन रविवार छह बजकर 15 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, सीपीआरओ ने यह नहीं बताया कि ट्रेन को री-शेड्यूल क्यों किया गया है।

12453 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को रांची से आमतौर पर शाम को 5:15 बजे खुलती है और 17 घंटे 55 मिनट की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचा देती है।

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रांची से खुलने के बाद लोहरदगा, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकते हुए नयी दिल्ली तक जाती है। ट्रेन सोमवार को सुबह 11:10 बजे दिल्ली पहुंचा देती है। इस दौरान ट्रेन 1246 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन रांची से सिर्फ रविवार को चलती है।

Share this:

Latest Updates