Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैरकपुर से अर्जुन सिंह का टिकट काट टीएमसी ने कर दिया खेला, जानें अब आगे क्या है विकल्प

बैरकपुर से अर्जुन सिंह का टिकट काट टीएमसी ने कर दिया खेला, जानें अब आगे क्या है विकल्प

Barrackpore news, Kolkata news, West Bengal news, West Bengal politics, Barrackpore MP Arjun Singh, trinmool Congress, parliament election 2024 : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बैरकपुर के बहुचर्चित सांसद अर्जुन सिंह का टिकट काट दिया है। ऐसा होना अर्जुन सिंह के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। एक तरह से ऐसा होना उनके लिए राजनीतिक संकट से कम नहीं है। उन्होंने यह सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ उनकी ही पार्टी ऐसा खेला कर देगी। अब अर्जुन सिंह के समक्ष राजनीतिक जीवन की कठिन चुनौतियां हैं। अब उनके पास दो ही विकल्प बचे हैं। पहला यह कि वह टीएमसी में रहें और बैरकपुर से पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने में मदद करें या फिर टीएमसी को छोड़कर वह किसी दूसरे दल का दामन थामें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  तृणमूल कांग्रेस पहले से ही मानकर चल रही थी कि बैरकपुर से वह अर्जुन सिंह को टिकट नहीं देगी। इस संबंध में पार्टी की ओर से उन्हें संकेत भी मिल चुके थे। अर्जुन सिंह ने भी पार्टी को बता दिया था कि वह चुनाव लड़ेंगे तो बैरकपुर से ही। वह दूसरी सीट से चुनाव कतई नहीं लड़ेंगे। इसका कारण यही है उनके कभी बहुत ही करीबी और आज बहुत दूर रहने वाले पार्थ भूमिक को उनकी जगह पर पार्टी ने टिकट दे दिया है। 

फिर से भाजपा का दामन थाम सकते हैं अर्जुन

राजनीतिक जानकारों और अर्जुन सिंह के नजदीकी सूत्रों की माने तो अर्जुन एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। क्योंकि भाजपा को भी पश्चिम बंगाल में ऐसे नेताओं की आवश्यकता है जो उसे लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दिला सके। इस परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को फिर से अर्जुन को पार्टी में लेने से कोई गुरेज नहीं होनी चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों को देखा जाए तो फिलहाल अर्जुन सिंह भाजपा की जरूरत हैं और अर्जुन सिंह को भाजपा की जरूरत है। इसलिए अर्जुन सिंह की भाजपा में वापसी के बाद फिर से गोटी सेट हो सकती है।

तृणमूल कांग्रेस के दबाव में आकर छोड़ी थी भाजपा

बता दें कि बैरकपुर लोकसभा सीट से साल 2019 लोकसभा का चुनाव अर्जुन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीता था। लेकिन बाद में वह इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में वापस लौट गए थे। उसे समय भाजपा छोड़ने का कारण टीएमसी का दबाव माना जा रहा था। उसे दौरान पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार की ओर से अर्जुन सिंह और उनके लोगों को बहुत परेशान किया जा रहा था। अर्जुन सिंह बार-बार भाजपा के सिर्फ नेतृत्व से तृणमूल की शिकायत कर रहे थे, लेकिन उसे समय भाजपा नेतृत्व ने अर्जुन सिंह की मदद नहीं की थी। इससे दुखी होकर अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Share this:

Latest Updates