Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

To Become Rich: अगर आपको भी ये चीजें दिखाई देने लगें तो तय मानिए आप भी होने वाले हैं अमीर

To Become Rich: अगर आपको भी ये चीजें दिखाई देने लगें तो तय मानिए आप भी होने वाले हैं अमीर

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm : मां लक्ष्मी धन की देवी हैं, यह हम सभी जानते हैं। ऐसे में अगर उनकी कृपा जिस इंसान पर हो जाए, उसकी तरक्की तय है। उसकी पैसों की तंगी जाती रहती है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होनेवाली रहती है, वहां पहले से ही कुछ शुभ संकेत दिखने लग जाते हैं। आखिर कौन से हैं वे शुभ संकेत, जो आपके अमीर होने का फोरकास्ट कर जाता है…, आइये बताते हैं…

अगर अचानक काली चीटियों का झुंड नजर आ जाए

आपके घर में अगर अचानक काली चींटियों का झुंड नजर आने लगे और वह खाने की चीजों पर टूट पड़े तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं।

घर के आंगन में या पेड़ में चूड़ियों का घोंसला होना

घर के छज्जे या आंगन के पेड़ में चिड़िया, कबूतर या किसी पक्षी का घोसला बनना भी आपके अमीर होने की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में उस पेड़ को हरगिज न काटे।

घर में तीन छिपकलियों का एक साथ दिखाई देना

घर में एक ही जगह तीन छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो ये मां लक्ष्मी के जल्दी घर आने का संकेत है। यह धन-दौलत बढ़ने का ही एक संकेत है।

तुलसी के पौधे के पास छिपकली दिखना

दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकलियां दिखाई देना भी बड़ा ही शुभ होता है। यही, अगर बहुत ज्यादा छिपकलियां दिखाई दें तो परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं।

दाहिनी हथेली का खुजलाना

यदि आपकी दाईं हथेली लगातार खुजला रही है तो इसका साफ मतलब है कि आपके हाथ कोई मोटी रकम लगने वाली है। कर्ज या उधार में दिए रुपये-पैसे लौटने वाले हैं।

झाड़ू, उल्लू, घड़ी या सुराही दिखना

यदि आपको सपने में झाड़ू, उल्लू, घड़ा या सुराही, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, सितारा, सांप या गुलाब का फूल दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है।

सुबह-सुबह संघ की मधुर आवाज सुनाई देना

यदि सुबह उठते ही आपको शंख की मधुर आवाज सुनाई दे तो ये भी घर में लक्ष्मी आने का संकेत है।

गन्ने का दिखना

यदि आप किसी काम से बाहर निकलते हैं और रास्ते में आपको कहीं गन्ना दिख जाए तो ये पैसा आने का संकेत है।

कुत्ता का मुंह में रोटी दबाकर दौड़ना

इसी तरह घर से बाहर यदि आपको कोई कुत्ता मुंह में रोटी या शाकाहारी चीज दबाकर दौड़ता दिख जाए तो ये भी आपके अमीर होने की ओर इशारा करता है।

सुबह में किसी को झाड़ू लगाते देखना

सुबह घर से निकलते हुए यदि आप किसी को कई दिनों तक लगातार झाड़ू लगाते हुए देखें तो समझ लें कि कोई बड़ा विवाद सुलझने वाला है। साथ ही आप बहुत जल्द अमीर होने वाले हैं।

Share this:

Latest Updates