Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Gold-Silver Price बढ़ा :  13 अगस्त 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

Today’s Gold-Silver Price बढ़ा :  13 अगस्त 2022 को खरीदारी के पहले घर  में ही जान लें क्या है भाव, रांची  और पटना में चल रहा यह रेट… 

Gold-Silver Price on 13 August 2022 :  रोजाना सोना-चांदी की दरें बढ़-घट रही हैं। आज यानी 13 अगस्त  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों का भाव कल से बढ़ा है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47, 900  रुपये है। कल 47,550 रुपये था। झारखंड की राजधानी रांची में भी सोना प्रति 10 ग्राम 47,900 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम  ₹68,900 है।  कल की अपेक्षा आज प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में ₹350 की वृद्धि हुई है। चांदी की कीमत भी प्रति किलोग्राम ₹200 बढ़ी है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,240 रुपये है। कल 51,870 रुपये था। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,900 रुपया है। कल ₹47, 550 था। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,240 रुपये है। कल  51,870 रुपये था। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 69,600 रुपये है। कल ₹69,300  था।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना का 10 ग्राम का भाव आज 52,240 रुपये है। बीते दिन 51, 870 रुपये था। लखनऊ में भी आज का रेट 52,240 रुपये  है। कल 51,870 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates